भक्ति महिमा के दोहे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भक्ति महिमा के दोहे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

27.12.18

भक्ति महिमा के दोहे -कबीर दास

                                   


भक्ति बीज पलटै नहीं, जो जुग जाय अनन्त |
ऊँच नीच घर अवतरै, होय सन्त का सन्त ||


की हुई भक्ति के बीज निष्फल नहीं होते चाहे अनंतो युग बीत जाये | भक्तिमान जीव सन्त का सन्त ही रहता है चाहे वह ऊँच - नीच माने गये किसी भी वर्ण - जाती में जन्म ले |


भक्ति पदारथ तब मिलै, तब गुरु होय सहाय |
प्रेम प्रीति की भक्ति जो, पूरण भाग मिलाय ||


भक्तिरूपी अमोलक वस्तु तब मिलती है जब यथार्थ सतगुरु मिलें और उनका उपदेश प्राप्त हो | जो प्रेम - प्रीति से पूर्ण भक्ति है, वह पुरुषार्थरुपी पूर्ण भाग्योदय से मिलती है |


भक्ति जो सीढ़ी मुक्ति की, चढ़ै भक्त हरषाय |
और न कोई चढ़ि सकै, निज मन समझो आय ||


भक्ति मुक्ति की सीडी है, इसलिए भक्तजन खुशी - खुशी उसपर चदते हैं | आकर अपने मन में समझो, दूसरा कोई इस भक्ति सीडी पर नहीं चढ़ सकता | (सत्य की खोज ही भक्ति है)


भक्ति बिन नहिं निस्तरे, लाख करे जो कोय |
शब्द सनेही होय रहे, घर को पहुँचे सोय ||


कोई भक्ति को बिना मुक्ति नहीं पा सकता चाहे लाखो लाखो यत्न कर ले | जो गुरु के निर्णय वचनों का प्रेमी होता है, वही सत्संग द्वरा अपनी स्थिति को प्राप्त करता है |


भक्ति गेंद चौगान की, भावै कोइ लै लाय |
कहैं कबीर कुछ भेद नहिं, कहाँ रंक कहँ राय ||


भक्ति तो मैदान में गेंद के समान सार्वजनिक है, जिसे अच्छी लगे, ले जाये | गुरु कबीर जी कहते हैं कि, इसमें धनी - गरीब, ऊँच - नीच का भेदभाव नहीं है |


कबीर गुरु की भक्ति बिन, अधिक जीवन संसार |
धुँवा का सा धौरहरा, बिनसत लगै न बार ||


कबीर जी कहते हैं कि बिना गुरु भक्ति संसार में जीना धिक्कार है | यह माया तो धुएं के महल के समान है, इसके खतम होने में समय नहीं लगता |


जब लग नाता जाति का, तब लग भक्ति न होय |नाता तोड़े गुरु बजै, भक्त कहावै सोय ||


जब तक जाति - भांति का अभिमान है तब तक कोई भक्ति नहीं कर सकता | सब अहंकार को त्याग कर गुरु की सेवा करने से गुरु - भक्त कहला सकता है |


भाव बिना नहिं भक्ति जग, भक्ति बिना नहीं भाव |
भक्ति भाव एक रूप हैं, दोऊ एक सुभाव ||


भाव (प्रेम) बिना भक्ति नहीं होती, भक्ति बिना भाव (प्रेम) नहीं होते | भाव और भक्ति एक ही रूप के दो नाम हैं, क्योंकि दोनों का स्वभाव एक ही है |


जाति बरन कुल खोय के, भक्ति करै चितलाय |
कहैं कबीर सतगुरु मिलै, आवागमन नशाय ||


जाति, कुल और वर्ण का अभिमान मिटाकर एवं मन लगाकर भक्ति करे | यथार्थ सतगुरु के मिलने पर आवागमन का दुःख अवश्य मिटेगा |


कामी क्रोधी लालची, इतने भक्ति न होय |
भक्ति करे कोई सुरमा, जाति बरन कुल खोय ||


कामी, क्रोधी और लालची लोगो से भक्ति नहीं हो सकती | जाति, वर्ण और कुल का मद मिटाकर, भक्ति तो कोई शूरवीर करता है |
**********
किडनी फेल (गुर्दे खराब ) की रामबाण औषधि

किडनी फेल रोगी का डाईट चार्ट और इलाज

प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने से पेशाब रुकावट की कारगर हर्बल औषधि

सिर्फ आपरेशन नहीं ,किडनी की पथरी की १००% सफल हर्बल औषधि

हिन्दू मंदिरों और मुक्ति धाम को सीमेंट बैंच दान का सिलसिला

मैं बढ़ा ही जा रहा हूँ-शिवमंगल सिंह 'सुमन

सरहदें बुला रहीं.- डॉ॰दयाराम आलोक

हम पंछी उन्मुक्त गगन के-शिवमंगल सिंह 'सुमन'

सूरदास के पद

रात और प्रभात.-डॉ॰दयाराम आलोक

साँसो का हिसाब -शिव मंगल सिंग 'सुमन"

राम की शक्ति पूजा -सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

गांधी के अमृत वचन हमें अब याद नहीं - डॉ॰दयाराम आलोक

बिहारी कवि के दोहे

रात और प्रभात.-डॉ॰दयाराम आलोक

कबीर की साखियाँ - कबीर

सरहदें बुला रहीं.- डॉ॰दयाराम आलोक

बीती विभावरी जाग री! jai shankar prasad

हिमाद्रि तुंग श्रृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती

उन्हें मनाने दो दीवाली-- डॉ॰दयाराम आलोक

रश्मिरथी - रामधारी सिंह दिनकर

सुदामा चरित - नरोत्तम दास

यह वासंती शाम -डॉ.आलोक

तुमने मेरी चिर साधों को झंकृत और साकार किया है.- डॉ॰दयाराम आलोक

स्वप्न झरे फूल से, मीत चुभे शूल से ,गोपालदास "नीरज"

गायत्री शक्तिपीठ शामगढ़ मे बालकों को पुरुष्कार वितरण

कुलदेवी का महत्व और जानकारी